''आजादी का अमृत महोत्सव"हर घर तिरंगा

''आजादी का अमृत महोत्सव"हर घर तिरंगा

''आजादी का अमृत महोत्सव"हर घर तिरंगा 
देश में इन दिनों आजादी के जश्न का माहौल है, ''आजादी का अमृत महोत्सव'' हर घर तिरंगा में लोग बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं।
सरकार ने आजादी के 75 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में  इस अभियान की सुरुआत की है। आपको बता दें की 15 अगस्त 2022 को भारत देश को आजाद हुए 75 साल हो जाएंगे इसलिये इस दिन को यादगार बनाने लिए और लोगों के मन में देश प्रेम की भावना को पैदा करने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है। 

सरकर ने 13 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सोशल मिडिया प्रोफइल पर भी तिरंगा लगा दिया है और 2 से 15 अगस्त के बिच उन्होने पुरे देश के लोगो से भी आग्रह किया की वो भी अपने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे की प्रोफाइल लगाऐ। 

भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आप अपने घर के चारो तरफ तिरंगा फहरा सकते हैं ,घर के दरवाजे पर , घर की बालकनी में, घर के खिड़कीयो पर भी। हर घर तिरंगा अभियान में केंद्र सरकार ने तिरंगा फहराने के कुछ नियमों को बदला है जैसे पहले तिरंगा सिर्फ दिन में पहराया जाता था पर अब दिन या रात कभी भी आप तिरंगा फहरा सकते है और इसके साथ ही पॉलिएस्टर और मशीन से बने दोनों हीं राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किया जा सकता है। आपको बता दें की जो भी इस अभियान से जुड़ेगा उसे भारत सरकार के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिसके लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा लाँच की गई आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर रेलवे बोर्ड ने 15 अगस्त को सभी जोनल महाप्रबंधक, कारखाना, आरपीएफ और अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर अपने अपने घरों में  तिरंगा झंडा फहराने का निर्देश दिया है। इस योजना के लिए सरकार ने 20 करोड़ घरों का लक्ष्य लिया है।

75वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली में 25 लाख लोगों को तिरंगा बांटेगी, इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान गाने का भी आह्वान किया है।