बिहार से हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बिहार से हैं बॉलीवुड के ये सितारे

 

चाहे मनोरंजन हो, उद्योग हो या भारत की प्रशासनिक सेवाओं की बात हो। बात जब  बिहार की आती है, तो बिहारी इन सब में आगे हैं, इसलिए तो कहते हैं, ''एक बिहारी, सब पे भारी''|  बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी पटना, बिहार के रहने वाले थे। बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने वाले अभिनेताओं ने हमें बिहारी होने पर गर्व महसूस कराया है।  आइये, आपको मिलाते हैं बिहार की धरती से ताल्लुक रखने वाले   कुछ ऐसे कलाकारों से जिनका नाम आज बॉलीवुड के मशहूर सितारों में शुमार है 

 

इम्तियाज़ अली 

बॉलीवुड के मनमौजी निर्देशक कहे जाने वाले इम्तियाज़ अली बिहार के पटना से ताल्लुक रखते हैं । जमशेदपुर जाने से पहले उन्होंने अपने शुरुआती साल बिहार की राजधानी में बिताए। इम्तियाज़ अली ने अपने बॉलीवुड सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई जाने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक किया।

 


संजय मिश्रा 

अभिनेता संजय मिश्रा का जन्म बिहार के दरभंगा में हुआ था। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय, बी एच यू से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर नई दिल्ली में नैशनल स्कुल ऑफ़ ड्रामा (राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय चले गए)। उनके नाम गोलमाल, आल दी बेस्ट, जबरिया जोड़ी, मसान, जैसी कई हिट फिल्में हैं और उन्हें एक निर्धारति करैक्टर भूमिकाएं करने के लिए जाना जाता है।

 

अखिलेन्द्र मिश्रा 

बिहार के सिवान जिले में जन्मे अखिलेन्द्र मिश्रा ने बॉलीवुड फिल्मों में कई रोल निभाएं हैं। उन्होंने चंद्रकांता नामक टीवी सीरियल में क्रूर सिंह का मुख्य किरदार निभाया है।  

अभिमन्यु सिंह 

बिहार से नाता रखने वाले अभिमन्यु सिंह ने बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में भी अपना नाम बनाया है। अभिनेता ने फिल्म अक्स में अपनी शुरुआत की, जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था। हाल ही में एमेक्स प्लेयर पर आई वेब सीरीज़ भौकाल में उनहोंने विलेन का किरदार निभाया था।  

नीरज पांडेय 

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी के निर्देशक नीरज पांडेय भी बिहार से हैं । अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए बाद में वो दिल्ली चले गए 

प्रकाश झा 

अक्सर भारतीय राजनीति के विवादास्पद विषयों पर आधारित फिल्में बनाने वाले प्रसिद्ध निर्देशक प्रकाश झा का जन्म बिहार के चंपारण में हुआ था। गंगाजल, आरक्षण और राजनीति उनके के लिए जाना जाता है।

 

पंकज त्रिपाठी 

गैंग्स ऑफ वासेपुर में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्धि पाने वाले पंकज त्रिपाठी बिहार के सीतामढ़ी जिले से हैं । पंकज त्रिपाठी के करियर की शुरुआत बहुत संघर्ष के साथ हुई थी, उन्होंने पटना के होटल मौर्य में किचन सुपरवाइजर का काम करते हुए थिएटर भी जारी रखा । रन फिल्म में एक राही  के किरदार में नज़र आने के बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर और मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ से प्रिसद्धि पाने वाले पंकज त्रिपाठी इंडट्री के बड़े नामों में शुमार हो गए हैं  

मनोज बाजपेई  

हाल ही में द फैमिली मैन के लिए सुर्खियों में आए मनोज बाजपेयी भी बिहार से  हैं। उनका जन्म बिहार के नरकटियागंज में हुआ था। संजय मिश्रा के साथ उन्होंने प्रसिद्ध नेशनल स्कुल ऑफ़ ड्रामा (राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय) से स्नातक भी किया।